डा.सूर्यकांत राजस्थान चि. वि. के “बोर्ड ऑफ़ मैनेजमेंट“ के सदस्य नामित

0
750

 

 

 

 

 

लखनऊ।  किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग के प्रमुख डा. सूर्यकांत को राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, जयपुर के “बोर्ड ऑफ़ मैनेजमेन्ट“ के सदस्य के रूप में राज्यपाल श्री कलराज मिश्र द्वारा नामित किया गया है। डॉ. सूर्यकांत की इस उपलब्धि पर केजीएमयू के कुलपति ले. जन. डॉ. बिपिन पुरी ने हार्दिक बधाई दी है ।

 

 

 

 

 

यह बोर्ड राजस्थान के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों (मेडिकल, दंत चिकित्सा, नर्सिंग, फार्मेसी) में पढ़ने वाले छात्रों को चिकित्सा की विभिन्न विधाओं में शैक्षणिक, अनुसंधान, नियुक्ति, प्रमोशन व रोगी चिकित्सा आदि के लिए नियामक बोर्ड है।

 

 

 

ज्ञात हो कि अभी हाल ही में डा. सूर्यकांत को राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के जोनल टास्क फोर्स (नॉर्थ जोन) के चेयरमैन के रूप में चुना गया है तथा वह एम्स पटना की गवर्निंग बॉडी के सदस्य भी हैं।
डा. सूर्यकान्त टी.बी., निमोनिया, अस्थमा, सी.ओ.पी.डी. जैसी बहुत सी बीमारियों की नेशनल गाइडलाइन्स की 23 समितियों के सदस्य भी रहे हैं।
कोविड काल में जनमानस को कोरोना जैसी घातक बीमारी के बारे में इलेक्ट्रानिक/प्रिंट/सोशल मीडिया के द्वारा जागरूक करते रहे हैं।

Previous articleसंवेदनशील फैजुल्लागंज के मरे सूअरों में अफ्रीकन स्वाइन फीवर की पुष्टि
Next article“स्थानान्तरण नहीं रूके तो बड़े आन्दोलन की होगी घोषणा-परिषद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here