शिवाजी मार्ग के राजा गणपति बप्पा का डा. राजेश ने किया श्रृंगार, पूजा-अर्चना

0
444

लखनऊ। हीवेट रोड स्थित श्री श्री गणेश उत्सव पूजा के सातवें दिन शनिवार को गणपति बप्पा की सुबह से विधि विधान से शुरू हुई। शिवाजी मार्ग के राजा के दर्शन करने के लिए सुबह आरती वक्त काफी संख्या में भक्तगण मौजूद थे।

उत्सव आयोजक गणेश शंकर पवार ने बताया शिवाजी मार्ग के राजा के पंडाल में जो भक्तों को तुलसी का पौधा और हनुमान चालीसा पुस्तक का प्रसाद वितरण किया जा रहा है।

इससे पहले शिवाजी मार्ग के राजा गणपति बप्पा का श्रृंगार व पूजन अर्चन शनिवार की सुबह सुमन पवार, डॉ राजेश गुप्ता (चाइल्ड स्पेशलिस्ट) व उनकी पत्नी ने किया । इसके बाद पांच बार सहस्त्रनाम का पाठ विधिवत किया गया। इस दौरान काफी संख्या में भक्तगण मौजूद थे। गणपति बप्पा की भक्तों का साथ शाम को सिध्दीविनायक महा आरती हुई और भक्तों में प्रसाद वितरण हुआ।

Previous articleचिकित्सा में एनस्थीसिया डाक्टरों की भूमिका बढ़ी
Next articleCART सेल थेरेपी ब्लड कैंसर में सफल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here