Advertisement
Home Uttar Pradesh अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष बने डॉ पवन राजपूत

अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष बने डॉ पवन राजपूत

0
941

 

लखनऊ। अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष पद पर डॉ पवन राजपूत को मनोनीत किया गया है। इससे पहले इस पद पर प्रदेश अध्यक्ष की कमान इंद्रेश शुक्ला के हाथ में थी। हाल ही में इंद्रेश शुक्ला के इस्तीफे के बाद अखिल भारतीय गौ रक्षा संघ की बागडोर डॉ. पवन कुमार राजपूत को सौंपी गई।
नजरबाग कैम्प कार्यालय में हुई बैठक में सर्वसम्मति से चर्चा के बाद डॉ. पवन कुमार राजपूत को गौ रक्षा का जिम्मा सौंपा गया। महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कलीम भारतीय ने बताया कि डॉ. पवन पहले महासंघ में उपाध्यक्ष के पद पर तैनात थे। उन्होंने गौ रक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किये। इसके साथ डॉ. पवन के प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने से संगठन को भी मजबूत मिलेगी। प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद डॉ. पवन ने कहा कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गौ रक्षा सपने के कार्य का पूरी जिम्मेदारी से निभाएंगे। साथ ही गौ रक्षा की सेवा, रक्षा और संवर्धन में इजाफा होगा। कार्यक्रम के दौरान डॉ. पवन को प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष कलीम भारतीय ने सम्मानित भी किया। मौके पर महासंघ के अमरजीत सिंह गुजर, शरवन रस्तोगी, रजनीश सक्सेना, आलोक यादव, अमर सिंह यादव, संजय कुमार सोनी, विनीत दास समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleलोहिया संस्थान: इलाज में लापरवाही का आरोप, मौत
Next articleNEET 2020 : सबसे ज्यादा प्रदेश के अभ्यर्थी पास हुए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here