डॉ. भार्गव मलप्पा बने नेशनल प्रेसिडेंट (यूथ)

0
66

अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ की बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार पर चर्चा

लखनऊ। अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक संगठन के लखनऊ स्थित कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के साउथ इंचार्ज एवं राष्ट्रीय महासचिव डॉ. एस. सेल्वागणेश अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ उपस्थित हुए। उनके साथ डॉ. भार्गव मलप्पा, सलीम और अमरस्ट्री भी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान संगठन की गतिविधियों, भविष्य की योजनाओं तथा गौ संरक्षण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर संगठन से जुड़े अनेक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय महासचिव का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा संगठन की कार्यप्रणाली और जनसंपर्क को और अधिक मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श किया।
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों में प्रदेश अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ सूर्य कुमार एडवोकेट, प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ आशा शर्मा, राष्ट्रीय सचिव अनूप तिवारी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रजनीश कपूर तथा वसीम सैफी सहित अन्य पदाधिकारी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

बैठक के दौरान राष्ट्रीय महासचिव डॉ. एस. सेल्वागणेश की अनुशंसा पर संगठन के विस्तार को ध्यान में रखते हुए डॉ. भार्गव मलप्पा को अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ के नेशनल प्रेसिडेंट (यूथ) पद पर मनोनीत करने का प्रस्ताव रखा गया। इस प्रस्ताव को कार्यसमिति के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की। इसके बाद औपचारिक रूप से डॉ. भार्गव मलप्पा को संगठन के नेशनल प्रेसिडेंट (यूथ) पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नवनियुक्त पदाधिकारी डॉ. भार्गव मलप्पा ने कहा कि गौ संरक्षण और समाज सेवा से जुड़े कार्यों को और अधिक सक्रियता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।
बैठक के अंत में संगठन के पदाधिकारियों ने यह संकल्प दोहराया कि गौ संरक्षण, जनजागरूकता और समाजहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा तथा देशभर में संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।

Previous articleशीतला अष्टमी पूजा 11 मार्च को , विधिपूर्वक पूजा से नहीं होती यह बीमारियां

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here