डा. बीसी राय नेशनल अवार्ड: केजीएमयू कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट व पीजीआई के निदेशक डा. राकेश कपूर

0
982

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के वर्तमान कुलपति प्रो. एम एल बी भट्ट को डा. बीसी राय नेशनल अवार्ड के लिए चुना गया है। इनके साथ ही संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक डा. राकेश कपूर को भी बीसी राय नेशनल अवार्ड के लिए चुना गया है। केजीएमयू के वर्तमान कुलपति प्रो. एम एल बी भट्ट ने वर्ष 1982 में एमबीबीएस पाठ¬क्रम को किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय से किया। इसके बाद रेडियोलॉजी में एमडी भी यही से किया आैर फिर चिकित्सा क्षेत्र में कामयाबी हासिल करते हुए कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा, आंकोलॉजी रेडियोथेरेपी विशेषज्ञ डॉ. भट्ट का कहना है कि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अब तक उनके 140 से ज्यादा शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। साथ ही 116 से ज्यादा साइंटिफिक पेपर वे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस में प्रस्तुत कि ये जा चुके हैं।

डा भट्ट ने विभिन्न प्रशासनिक पद पर भी काम कर चुके है। मई वर्ष 2007-जनवरी 2008 तक में वह केजीएमयू के चिकित्सा अधीक्षक के पद पर तैनात रहे। इसके बाद लोंिंहया संस्थान को ज्वांइन करने के बाद अधीक्षक पद पर तैनात रहे। इसके बाद केजीएमयू के रेडियोथेरेपी विभाग के हेड भी रह चुके है। केजीएमयू में वाइस डीन के पद पर तैनात रह चुके है। इसके बाद केजीएमयू के कुलपति पद की जिम्मेदारी वर्ष 2017 से निभा रहे है।

डा. बीसी राय नेशनल अवार्ड से केजीएमयू के पूर्व कुलपति प्रो. रविकांत भी सम्मानित किये जा चुके है। इसके अलावा डा. प्रदीप टंडन,डा. राजेन्द्र प्रसाद सहित कई डाक्टर शामिल है।

पीजीआई निदेशक को डॉ. बीसी राय नेशनल अवार्ड

पीजीआई निदेशक डॉ. राकेश कपूर को भी डॉ. बीसी राय नेशनल अवार्ड वर्ष 2017 के लिए चुना गया है। डॉ. कपूर को यह सम्मान चिकित्सा क्षेत्र में उत्कष्ट शिक्षक के लिए दिया जाएगा। डॉ. कपूर ने पीजीआई में वेजाइनो प्लास्टी तकनीकि स्थापित की है। इसके साथ ही गुर्दा प्रत्यारोपण की तकनीक के बारे में डाक्टरों को सिखाते हैं। डॉ. कपूर के 200 से ज्यादा शोध पेपर और बुक चैप्टर हैं। यह अवॉर्ड भारत में चिकित्सा क्षेत्र का सबसे बड़ा पुरस्कार है।

मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया द्वारा इस पुरस्कार के लिए देश भर के चिकित्सा संस्थान व मेडिकल कालेजों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टरों का चयन किया जाता है। यह अवार्ड प्रत्येक वर्ष डॉक्टर्स डे पर एक जुलाई को राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है। डॉ. बी. सी. रॉय राष्ट्रीय पुरस्कार बिधान चंद्र रॉय राष्ट्रीय पुरस्कार की स्थापना 1962 में भारतीय चिकित्सा परिषद द्वारा बिधान चंद्र रॉय की स्मृति में की गई थी।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleपर्चा बनवाने गये मरीज को पीटा
Next articleडा. दीपक अग्रवाल डा. बीसी राय अवार्ड से सम्मानित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here