केजीएमयू : डा. अजय सिंह बने फैकल्टी इंचार्ज

0
589

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में पीडियाट्रिक आर्थोपैडिक विभाग के डा. अजय सिंह को दोबारा फैकल्टी इंचार्ज बनाया गया है, जबकि फैकल्टी इंचार्ज पद पर तैनात डा.विनीत शर्मा को एचआरएफ का अध्यक्ष बना दिया गया है।
बताते चले कि गत माह 14 नवंबर को एचआरएफ के फैकल्टी इंचार्ज डा. अजय सिंह को हटाकर आर्थोपेडिक्स विभाग प्रमुख डा. विनीत शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

इस तरह डा. अजय सिंह को हटाए जाने के केजीएमयू में डाक्टरों के बीच तरह- तरह की चर्चाएं भी होने लगी थी। इनके बीच एचआरएफ के अध्यक्ष पर तैनात रहे डा. यूबी मिश्रा अचानक इस्तीफा देकर चले गये। केजीएमयू डा. सुधीर सिंह का कहना है कि डा. विनीत शर्मा को एचआरएफ अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है। तो दूसरी तरफ डा. अजय सिंह को दोबारा फैकल्टी प्रभारी बना दिया गया है। ऐसे में एचआरएफ की जिम्मेदारियों में परिवर्तन किया गया है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleएड्स मुक्त भारत के लिए भेदभावपूर्ण दूर करना होगा : डॉ़ हर्षवर्धन
Next articleइस पद्धति से जटिल बीमारियों का भी हो सकता है सफल इलाज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here