मत हो परेशान ,ऐसे होगा कोरोना वैक्सीनेशन पंजीकरण

0
710

 

 

पंजीकरण के बाद एसएमएस से दी जाती रहेगी टीकाकरण संबंधी सारी जानकारी
न्यूज। कोरोना वायरस के खिलाफ टीके के पंजीकरण के बाद प्रत्येक व्यक्ति को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस करके टीकाकरण संबंधी सारी जानकारियां दी जायेंगी।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्रालय ने शुक्रवार को दोहराया कि कोरोना टीकाकरण के लिए पंजीकरण कराने वाले सभी लोगों को टीकाकरण से जुड़ी सभी जानकारी एसएमएस के जरिये दी जाती रहेंगी।
प्रत्येक व्यक्ति को पंजीकरण के बाद उसकी पुष्टि के लिए पहला एसएमएस प्राप्त होगा। दूसरा एसएमएस टीकाकरण की तारीख, समय और स्थान की जानकारी देगा। तीसरा एसएमएस टीका लगाये जाने और टीकाकरण की अगली तारीख की जानकारी देगा। चौथा एसएमएस वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के बाद प्राप्त होगा और उसी में डिजिटल प्रमाणपा का लिंक भी होगा।

Previous articleयह है कोरोना वैक्सीनेशन की गाइडलाइन
Next articleखेलो इंडिया के तहत प्रदेश में बन रहे 18 नए स्‍टेडियम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here