लखनऊ। बलरामपुर चिकित्सालय एवं KGMU के संयुक्त टीम द्वारा बलरामपुर चिकित्सालय में जटिल ऑपरेशन कर मरीज़ की जान बचायी ।
आज्ञा राम उम्र अड़तालीस वर्ष निवासी लखनऊ 2 मार्च को पत्नी सहित साइकिल एवं कार की सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए ,जिसमें उनके बाएँ कुल्हे की अंदरुनी हड्डी जिसे ऐसीटाब्लम कहते हैं .बुरी तरह टूट गया साथ में दाएँ टखने था जिसे ऐंकल कहते हैं टूटकर एक तरफ़ लटक गई थी. जहाँ से खून बह रहा था साथ में सीने के दोनों तरफ़ की कई पसलियां टूट गई. जिससे सीने में 2 लीटर खून जमा हो गया एवं उन्हें साँस लेने में तक़लीफ होने लगी और ऑक्सीजन सेचुरेशन बहूत कम हो गया साथ में शरीर के कई हिस्से में खरोच थी एवं खाल कई जगह से फट गई थी .
उक्त मरीज़ को बलरामपुर चिकित्सालय के ICU में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया. इस मरीज़ के इलाज में KGMU के वाइस चांसलर जनरल डॉक्टर विपिन पूरी के सहयोग से प्रो अनुराग एवं डॉक्टर आदर्श डांडे
थोरैसिक सर्जन KGMU ने उसके सीने का ऑपरेशन बलरामपुर चिकित्सालय में आकर किया ।
उक्त मरीज़ की सबसे जटिल सर्जरी एसीटाबुलन का ऑपरेशन KGMU के वाइस चांसलर प्रोफ़ेसर बिपिन पूरी एवं प्रो. विनीत शर्मा प्रो-वाइसचांसलर KGMU एवं विभागाध्यक्ष अस्थि रोग विभाग KGMU के सहयोग से प्रो धर्मेंद्र एसीटाबुलन सर्जन KGMU एवं डॉक्टर जी पी गुप्ता वरिष्ठ परामर्शदाता अस्थि रोग विभाग एवं CMS बलरामपुर चिकित्सालय की संयुक्त टीम ने उक्त मरीज़ का ऐसीटाबुलर सर्जरी सफलतापूर्वक बलरामपुर चिकित्सालय में ही किया इस सर्जरी में एनेस्थेसिया एक जटील काम था जिसे डॉक्टर नुरूल हक़ ने दिया। सर्जरी पूर्णता नि शुल्क की गई है
डॉक्टर जी पी गुप्ता CMS बलराम बलरामपुर चिकित्सालय का उक्त सर्जरी के संबंध में कहना है कि लखनऊ के तीन सुपर स्पेशलिटी चिकित्सालय KGMU ,लोहिया एवं SGPGI जैसे चिकित्सालयों के सम सामंजस्य से तालमेल बिठाकर इस तरह की जटिल सर्जरी बलरामपुर चिकित्सालय में ही की जाए जिससे मरीज़ को एक चिकित्सालय से दूसरे चिकित्सालय भागना पड़े












