Advertisement
Home Medical News डॉक्टर्स डे : ब्लड डोनेशन कर डॉक्टरों को किया सम्मानित

डॉक्टर्स डे : ब्लड डोनेशन कर डॉक्टरों को किया सम्मानित

0
840

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

लखनऊ । डॉक्टर दिवस के अवसर पर किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रान्सफ्यूजन मेडिसिन विभाग द्वारा विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से “स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । इस अवसर पर लायन्स क्लब द्वारा ट्रान्सफ्यूजन मेडिसिन विभाग कैम्पस में “डॉक्टर दिवस” पर डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। लायन्स क्लब द्वारा ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की प्रमुख डॉ० तूलिका चन्द्रा, डॉ० प्रदीप कुमार मौर्य, डॉ० अनुराग सिंह, डॉ० सुनील कुमार, डॉ० विनय तिवारी, डॉ० ज्योति भारती, डॉ० शुभी यादव, डॉ० जितेन्द्र सिंह, डॉ० गौर मोहन आदि चिकित्सकगणों को स्मृति चिन्ह देकर उन्हें उनके चिकित्सीय क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया।

 

 

 

 

 

 

इससे पहले स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का शुभारम्भ डॉ० तुलिका चन्द्रा, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, ट्रान्सफ्यूजन मेडिसिन विभाग ने किया और स्वैच्छिक रक्तदाताओं को उत्प्रेरित किया ।
इस अवसर पर लायन्स क्लब संस्था की ओर से लायन बृजेश एम. श्रीवास्तव, डिस्ट्रिक्ट गर्वनर, लायन्स क्लब संस्था, स्वैच्छिक रक्तदान शिविर संयोजक लायन विनीत श्रीवास्तव, लायन पी एस जग्गी समेत कई गणमान्य व्यक्तियों तथा तमाम रक्तदातागण उपस्थित रहे एवं स्वैच्छिक रक्तदान किया और दि इन्स्टीट्यूट ऑफ चार्टेड एकाउन्टेन्ट ऑफ इण्डिया, गोमतीनगर, लखनऊ की ओर से सी.ए. प्रदीप कुमार सिंह, चैयरमैन, सी०ए० रवीश कुमार उपाध्याय, सी०ए० राजीव शर्मा समेत कई गणमान्य व्यक्ति तथा काफी संख्या में रक्तदातागणों ने उपस्थिति रहकर रक्तदान किया।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleकोरोना काल में डॉक्टरों के योगदान के लिए हम सब आभारी :योगी
Next articleवार्ता के बाद चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ ने स्वास्थ्य भवन घेराव एक हफ्ता रोका

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here