Advertisement
Home Medical News कुड़ियां घाट पर आयोजित विश्व योग दिवस पर डाक्टरों व लोगों ने...

कुड़ियां घाट पर आयोजित विश्व योग दिवस पर डाक्टरों व लोगों ने किया योग

0
1028

 

 

 

 

लखनऊ। विश्व योग दिवस पर रिसर्च सोसाइटी फॉर स्टडी आफ डायबिटीज़ इन इंडिया उत्तर प्रदेश शाखा के तत्वाधान में कुड़िया घाट चौक पर एक योग शिविर आयोजित किया गया। इसमें 100 से अधिक चिकित्सकों व आम जन ने हिस्सा लिया।

 

कार्यक्रम में प्रो अनुज महेश्वरी, चेयरमैन इलेक्ट, व डा अजय तिवारी, सचिव, रिसर्च सोसाइटी फॉर स्टडी आफ डायबिटीज़ इन इंडिया उत्तर प्रदेश शाखा,ने योग की डायबिटीज में उपयोगिता के बारे में विचार व्यक्त किए । कार्यकर्म में पूर्व मंत्री एवम हज कमेटी के अध्यक्ष मोहसिन रजा साहब ने प्रतिभागियों के साथ योग कर उत्साह वर्धन किया।

 

 

 

 

इस अवसर पर केजीएमयू के डा नरसिंह वर्मा ने कहा कि नियमित योग से शुगर को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।
प्राणायाम श्वास तंत्र को मजबूत करने में सहायक है।
प्राणायाम व ध्यान से तनाव कम होता है।
नियमित योग से मांस पेशियों में इंसुलिन का उपयोग बढ़ता है। प्रसन्नता पैदा करने वाले न्यूरोहार्मोनस का स्त्राव होता है। समूह में योग करने से आपसी सौहार्द व जुड़ाव पैदा होता है।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleशहर में बढ़ा कोरोना खतरा,132 लोग संक्रमित
Next articleऑस्कर योग संस्थान में योग दिवस के साथ मना संकल्प उत्सव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here