लखनऊ । कोरोना संक्रमितों में लोकबंधु अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गयी है। इसको लेकर अस्पताल में डाक्टर आैर कर्मचारियों में हड़कम्प मचा हुआ है। इसके अलावा शहर में कुल 31 लोगों में कोरोना की पुष्टि की गयी। इनमें से निरालानगर में तीन, अलीगंज, तेलीबाग स्थित अवधनगर, पराग डेरी आैर लोकबन्धु अस्पताल के एक-एक व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि की गयी है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 403 लोगों के सैम्पल टीम द्वारा लिये आैर जांच के लिए किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय भेजा गया है। इसके अलावा निरालानगर आठ नम्बर चौराहे के पास कुछ पहले एक संक्रमित मरीज मिलने पर उसके सम्पर्क में तीन आैर लोगों में कोरोना की पुष्टि की गयी है, इन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया है।
अलीगंज निवासी एवं लविवि में प्रोफेसर में कोरोना की पुष्टि की गयी है। पराग डेरी का एक कर्मचारी आैर तेलीबाग स्थित अवधनगर में एक व्यक्ति में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। दूसरी तरफ लोकबंधु अस्पताल की महिला रोग चिकित्सक में कोरोना की पुष्टि की गयी है। इनकी कोविड जांच के बाद घर जाने के लिए छुट्टी मिलती है। गोमतीनगर निवासी इन डाक्टर को छोड़कर बाकी सभी स्टाफ की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। डाक्टरों के अनुसार जिन डाक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है, उनकी कुछ दिन पहले जांच निगेटिव आयी थी। अब फिर से 24 घंटे के बाद जांच भेजी जाएगी। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. नरेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि एक पीएसी जवान की रिपोर्ट बृहस्पतिवार को पॉजिटिव आने के बाद उसके संपर्क में आए 100 से अधिक लोगों के नमूने लिए गए हैं। सिविल अस्पताल की टीम ने शुक्रवार को पीएसी जवान के संपर्क में आए करीब 35 अन्य लोगों के नमूने लिए।












