डाक्टर पर महिला सिपाही से अभद्रता का आरोप

0
640

लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी में महिला सिपाही से डाक्टर द्वारा अभद्रता करने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से शिकायत की गयी है। महिला सिपाही के लिखित शिकायत दर्ज कराने सीएमओ ने तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। उधर बताते है कि सीएमएस ने भी आनन-फानन में जांच कमेटी गठित करके मामले को दबाने में जुट गये हैं। सीएमएस का कहना है कि महिला सिपाही ने फर्जी शिकायत की है।

बलरामपुर अस्पताल में तैनात सर्जन डॉ. सुमेर सिंह पिछ ले इमरजेंसी ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान एक महिला सिपाही मारपीट में जख्मी महिला का मेडिकल कराने आई थी। महिला सिपाही का आरोप है कि कई बार डॉक्टर से मेडिकल कराने के लिए कहा मगर डॉक्टर सुनने को तैयार नहीं थे। महिला सिपाही ने मौके पर से ही डॉक्टर की शिकायत आला अफसरों से करने की बात कही। इससे डॉक्टर नाराज हो गया आैर महिला सिपाही से अभद्रता करते हुए उसे इमरजेंसी से बाहर कर दिया। नाराज महिला सिपाही ने पूरे मामले से सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल को अवगत कराते हुए लिखित शिकायत दर्ज करा दी।

महिला सिपाही का आरोप है कि ड¬ूटी पर डॉक्टर इमरजेंसी में बैठकर सिर्फ बातें कर रहे थे। मेडिकल के लिए कई बार कहने पर वह भड़क उठे आैर महिला सिपाही से अभद्रता कर दी। सीएमओ ने मामले को गंभीर से लेते हुए बलरामपुर सीएमएस डॉ. ऋषि सक्सेना को मामले की जांच कराने के आदेश दिए हैं। सीएमएस डॉ. ऋषि सक्सेना ने बताया कि डॉक्टर के खिलाफ शिकायत आई है। मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई गई है। कमेटी जल्द ही महिला सिपाही को बुलाकर उसके बयान दर्ज करेगी। जांच में दोषी मिलने पर डॉक्टर पर कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleअब जीवनसाथी को जयमाला पहना सकेगी सरोज
Next articleअस्पताल, नर्सिंग होम, डायग्नोस्टिक सेंटर व ब्लड बैंक चल रहे बिना लाइसेंस शुल्क के

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here