लखनऊ – किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने दस साल के लावारिस बच्चे का निशुल्क इलाज किया। वह चारबाग रेलवे स्टेशन पर हुई दुर्घटना में घायल हो गया था आैर दाहिना पैर बुरी तरह से घायल था। जीआरपी बच्चे को केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में लावारिस में दाखिल कराकर उसे लौट गई, परन्तु डाक्टरों व स्टॉफ की मदद से सर्जरी करके उसे दोबारा अपने पैर में खड़ा कर जीवन दान दे दिया।
ट्रामा सेंटर में प्राथमिक इलाज के बाद उसे प्लास्टिक सर्जरी विभाग भेज दिया गया था। प्लास्टिक सर्जरी विभाग में डा. बृजेश मिश्रा एवं उनकी टीम ने सर्जरी करने से पहले पाया कि बच्चे का हीमोग्लोबिन 4.5 ग्राम था। ब्लड बैंक की प्रभारी डा. तूलिका चंद्रा के सहयोग से बच्चे को 6 यूनिट ब्लड चढ़ाया गया। इसके बाद डा. बृजेश ने प्लास्टिक सर्जरी कर पैर के घाव को सही कर दिया। वह बच्चा अब बच्चा धीरे-धीरे चलना शुरु कर दिया है।
डॉ.बृजेश ने बताया कि अब बच्चे को स्वयं सेवी संस्था या अनाथाश्रम में भेजने की प्रक्रिया शुरु कर दी गयी। उन्होंने बताया कि उनके साथ डॉ. रवि कुंमार सिंह, डा. नवनीत शर्मा , डा. कृतिका , डा. निखिल वार्ड की सिस्टर इंचार्ज सुमन सिंह, सिस्टर किरन, वार्ड आया तथा वार्ड व्वाय – सुमन वर्मा, रेनू सिंह, निर्मला , आशीष श्रीवास्तव , इस्रारुद्ीन, तथा सफ ाई कर्मचारी आनन्द, धीरज, अकुंर, रंजीत , सावित्री, रुखसार का सहयोग रहा।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












