दिव्यांश की हुई सर्जरी, हालत गंभीर

केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में वेंटिलेंटर पर भर्ती है दिव्यांश

0
881

लखनऊ। सुलतानपुर में अपहर्ताओं द्वारा घायल किये गये व्यापारी के बेटे दिव्यांश की हालत किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रामा सेंटर में गंभीर बनी हुई है। यहां की क्रिटकल केयर यूनिट में वेंटिलेटर पर भर्ती चल रहे दिव्यांश की न्यूरो सर्जरी करनी पड़ी। केजीएमयू प्रवक्ता के अनुसार सर्जरी के बाद भी दिव्यांश की हालत गंभीर किंतु स्थिर बनी हुई है। विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम लगातार उसकी हालत पर निगरानी रखे है। बताते चले कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केजीएमयू के ट्रामा सेंटर आकर दिव्यांश का हालचाल लेते हुए डाक्टरों को दिशा – निर्देश दिये थे।

केजीएमयू प्रवक्ता डा. संतोष ने बताया कि वेंटिलेटर पर भर्ती चल रहे दिव्यांश की हालत गंभीर बनी है। डाक्टरों के अनुसार बीती रात जांच में सिर की टूटी हड्डी से रिसाव होना पाया गया। इस कारण तत्काल न्यूरो सर्जरी करने का निर्णय लिया गया। सर्जरी सफल हो गयी है, लेकिन अभी उसकी हालत क्रिटकल है, परन्तु स्थिर बनी है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articlePGI में लिवर ट्रांसप्लांट के मरीज ने लगाई फांसी
Next articleमेडल मिलने से ही नही जार्जियन बनने पर खुश थे मेधावी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here