लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के डिपार्टमेन्ट ऑफ फिजिकल मेडिसिन एण्ड रिहैबिलीटेशन में रविवार को दिव्यांग दिवस के अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन डिपार्टमेन्ट ऑफ फिजिकल मेडिसिन एण्ड रिहैबिलीटेशन के विभागाध्यक्ष प्रो.अनिल कुमार गुप्ता ने कि या। कार्यक्रम में प्रतियोगिता में विजयी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। समारोह में केजीएमयू कुलपति प्रो.एमएलबी भटट् ने विकलांगों को कृत्रिम अंग, उपकरण, चेयर ट्राइसाइकिल व वैसाखी आदि का वितरण किया। इसके अलावा कृत्रिम अंगों के निर्माण में उच्चस्तरीय तकनीक के प्रयोग सफल अंग बनाने के लिए सीनियर प्रास्थोडॉटिस्ट शगुन सिंह को सम्मानित किया गया।
खेलकूद प्रतियोगिता में जलती हुई मोमबत्ती को एक फूंक में बुझाने की प्रतियोगिता में प्रथम राम कुमार,मो.सारिम दिृतीय और धर्मेन्द्र कुमार सिंह व इंद्र पाल ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान अर्जित किया। गुब्बार फुलाने में कौशिक एवं मो. करीम प्रथम, इन्द्र पाल वर्मा दिृतीय व तृतीय स्थान पर प्रथम रहे, इसके अलावा वालीबाल को गोलपोस्ट में डालते हुए करीम अंसारी प्रथम,मो.अमजद द्वितीय और मो. सारिम तृतीय रहे।
कार्यक्रम में दिव्यांगो ने अपनी योग्यता व क्षमता का परिचय देते हुए साबित किया कि भले ही किसी एक अंग से लाचार हो, लेकिन वह अपनी क्षमता का भरपूर प्रयोग कर सकते हैं। दर्जनों दिव्यांग एवं उनके परिजनों के साथ ही विभाग के स्टाफ ने सांस्कृतिक व खेलकूद के कार्यक्रमों का भरपूर आनन्द लिया। खेलकूद प्रतियोगिताएं समाप्त होने के बाद विभागाध्यक्ष प्रो.अनिल गुप्ता, डा.दिलीप , डा.गणेश , अरविन्द निगम ने विजय दिव्यांगों को पुरूस्कृत किया।
इसके साथ ही कृत्रिम अंग वितरण में सहयोग करने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया गया। प्रो.भटट् ने शरीरिक रूप से अक्षम व्यक्तियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि वे खुद को कम न आंके, सामान्य व्यक्तियों की भांति उनका भी अधिकार है। उन्होंने दिव्यांगो को बेहतर चिकित्सा एवं नई तकनीक के कृत्रिम अंग उपलब्ध कराने में पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया। उन्होंने समाज सेवी संस्थाओं से भी दिव्यांगों की मदद निरंतर जारी र खने की अपील की। कार्यक्रम आयोजन समिति के अरविंद निगम, वीके दीक्षित, बलराम श्रीवास्तव आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।












