लोहिया संस्थान निदेशक ने सीधा संवाद कर जाना मेडिकोज का हाल

0
287

 

Advertisement

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

लखनऊ। लोहिया संस्थान के निदेशक डॉ. सीएम सिंह बृहस्पतिवार को एमबीबीएस छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद कायम किया। छात्रों से उनकी समस्याओं को पूछा। इसके बाद तत्काल अधिकारियों से जल्द से जल्द छात्रों की समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए।
निदेशक डा. सीएम सिंह ने अपने कार्यकाल के एक महीने पूरे होने पर एकेडमिक्स ब्लॉक में छात्रों से सीधा संवाद बनाया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

निदेशक ने छात्र-छात्राओं से मुखातिब होते हुए पाठ्यक्रम के बारे में जानकारी प्राप्त किया। उन्होंने छात्रों से हॉस्टल की व्यवस्था व भोजन आदि से जुड़ी जानकारी पूछी। इसके अलावा क्लासेज आदि के बारे में जानकारी ली।
निदेशक डॉ. सीएम सिंह ने कहा कि छात्र-छात्राओं को यदि किसी भी प्रकार की समस्या होती है, तो वह मुझसे कभी भी बात कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी छात्रों की परेशानी दूर करने के लिए हर वक्त तैंयार है। उन्हें सिर्फ अध्ययन पर ध्यान देना है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

डीन डॉ. प्रद्युम्न सिंह ने कहा कि छात्र कल्याण, छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति से जुड़ी सभी सुविधाएं छात्रों को उपलब्ध करायी जा रही हैं। इसमें कहीं भी कोई दिक्कत आ रही है, तो अपनी समस्या को लेकर मुलाकात कर सकते है। कॉर्डियक थौरेसिक सर्जरी विभाग प्रमुख डॉ. एपी जैन ने कहा कि संस्थान प्रशासन छात्रों की परेशानियों के तत्काल निराकरण के लिए प्रतिबद्ध है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

डॉ. जैन ने कहा कि एक सौ पचास से भी अधिक शोध पत्रों का प्रकाशित हुए है, जिसमें लैनसेट व नेचर जैसे अंतरराष्ट्रीय ख्याति अनुसंधान प्रकाशन शामिल हैं। लगभग पचास करोड़ के एक्स्ट्रा मुरल प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है। इसके बाद निदेशक छात्रों के संग बैडमिंटन खेलने के लिए पहुंच गये। कार्यक्रम का समापन यूजी प्रकोष्ठ की प्रमुख प्रो. डॉ. विनीता मित्तल के धन्यवाद के साथ हुआ।

 

 

 

 

 

Previous articleमस्तिष्क की प्रदेश में पहली जटिल सर्जरी कर दी जिंदगी
Next articleशिक्षा से हासिल कर सकते बहुत कुछ: बिंद्रा प्रसाद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here