न्यूज। दिल्ली में साढे सात साल की कॉकर स्पेनियल नस्ल की कुतिया के दिल में पेस मेकर लगाया गया है। पशु चिकित्सकों का कहना है कि यह देश में किसी पशु का इस तरह का पहला कार्डियक सर्जरी है। दिल्ली के एक निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि ‘खुशी” नाम की कुतिया के दिल में बच्चों को लगाया जाने वाला पेसमेकर फिट किया गया है। यह ऑपरेशन इसलिए किया गया है कि खुशी के दिल की हालत बहुत खराब हो गई थी आैर दिल की धड़कन 20 बीट प्रति मिनट तक गिर गई थी, जबकि सामान्य तौर पर यह 60-120 होनी चाहिए।
ग्रेटर कैलाश स्थित निजी अस्पताल के डाक्टरों का कहना है कि खुशी का दिल उस गति से नहीं धड़क रहा था जो ह्यदय के सामान्य तौर पर काम करने लिए ज़रूरी होता है। दिल से निकलने वाले रक्त की मात्रा भी खासी घट गई थी आैर खुशी कई बार बेहोश भी हो रही थी। डाक्टरों का कहना था कि पिछले साल फरवरी में कान के ऑपरेशन के दौरान वह मरने को थी, लेकिन डॉक्टरों ने उसे बचा लिया था।
इसके बाद खुशी को निगरानी में रखा गया आैर ईसीजी से पता चला कि रूकावट के कारण उसका दिल ठीक से काम नहीं कर रहा था। डाक्टरों का कहना है कि इस मामले को लेकर यूरोपीय सहयोगियों के साथ चर्चा की आैर कुतिया के दिल में पेसकर लगाने के लिए ऑपरेशन की योजना बनाई। ऐसा ऑपरेशन भारत में पहले कभी नहीं हुआ था।
पिछले साल 15 दिसंबर को उसके दिल में पेसमेकर लगाया गया था। इस ऑपरेशन में डेढ घंटे का वक्त लगा था।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












