देश में नहीं मिले हैं सार्स Cov-2 के नया यह रूप

0
1132

 

Advertisement

 

 

 

 

 

 

 

न्यूज। जीनोम सीक्वेंसिंग संघ ‘इनसाकोग” ने कहा है कि भारत में अब तक सार्स-सीओवी-2 के दो नये स्वरूप – एमयू आैर सी.1.2 नहीं दिखे हैं। कहा गया कि डेल्टा स्वरूप आैर उसके दो उप-प्रकार देश में चिंता के मुख्य स्वरूप बने हुए हैं।
संघ ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के पॉजिटिव नमूनों की सीक्वेंसिंग पर मौजूदा सिफारिशों को आैर अधिक मजबूती से लागू करने का आह्वान किया है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बी.1.621 (बी.1.621.1) को 30 अगस्त को दिलचस्पी वाले स्वरूप (वीओआई) में शामिल किया आैर इसे ”एमयू”” नाम दिया। इसने सी.1.2 को भी नये वीओआई के तौर पर शामिल किया है।
इनसाकोग ने कहा कि सी.1.2 दक्षिण अफ्रीका में वर्णित सी.1 स्वरूप का उप-प्रकार है लेकिन यह वैश्विक तौर पर नहीं फैला है।
संघ ने 10 दिसंबर को अपने बुलेटिन में कहा, ”न तो एमयू आैर न ही सी.1.2 अब तक भारत में दिखा है। अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के पॉजिटिव नमूनों की सीक्वेंसिंग पर मौजूदा सिफारिशों को आैर अधिक मजबूती से लागू किया जा सकता है। आगे के डेटा की निगरानी आैर मूल्यांकन इस समय पर्याप्त प्रतीत होता है। इसने कहा, ”डेल्टा आैर डेल्टा उप-प्रकार भारत में चिंता के स्वरूप बने हुए हैं।””
डेल्टा स्वरूप के कारण कई देशों में संक्रमण फैल रहा है। भारत में, इसके कारण घातक दूसरी लहर आई। इनसाकोग ने कहा कि एमयू में उत्परिवर्तन हैं जो संभावित प्रतिरक्षा से बचने की क्षमता के संकेत देते हैं।
डब्ल्यूएचओ के बुलेटिन के मुताबिक एमयू स्वरूप की वैश्विक मौजूदगी घट रही है आैर फिलहाल 0.1 प्रतिशत से नीचे है।

Previous articleकोरोना के बारे में देश में सबसे अधिक गलत जानकारियां दी गयी : अध्ययन
Next articleयहंा मिलावटी ब्लड बेचने वाला डॉक्टर पकड़ा गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here