डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पत्रकार पेंशन, चिकित्सा सहित पांच मांगें पूरी कराने का दिया आश्वासन

0
47

राजधानी लखनऊ में पत्रकारों का महाकुम्भ सफलतापूर्वक संपन्न

विशिष्ट अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बस यात्रा में पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान का दिया भरोसा।

लखनऊ। अक्सर दूसरों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाला पत्रकार, अपने ही अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए सड़क पर धक्के खाता है। इसकी वजह उसकी कमजोरी नहीं होती, बल्कि उसकी अपनी ही बिरादरी के लोग होते हैं, जो पीठ पीछे उसके हर प्रयास को कमजोर करने में लग जाते हैं। वो न केवल उसके संघर्ष की राह में बाधाएं उत्पन्न करते हैं, बल्कि जानबूझकर ऐसी व्यवस्था कर देते हैं, जिसका दुष्परिणाम एक दिन स्वयं उन्हें भी भुगतना पड़ता है।

एकजुटता और संघर्षशीलता का पर्याय उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) द्वारा आयोजित पत्रकार महाकुंभ में देखने को मिला, जहां सैकड़ों पत्रकारों की उपस्थिति ने यह साबित कर दिया कि जो व्यक्ति या संगठन पत्रकार हितों के लिए ईमानदारी से संघर्ष करेगा, समाज उसके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा कही गई एक बात ने हाल में उपस्थित हर पत्रकार साथी के मन में नया उत्साह और विश्वास भर दिया। उन्होंने मांगपत्र को “बैरंग चिट्ठी” बतलाते हुए कहा कि कम लिखे को ज्यादा समझिये और इसका जवाब जल्द दीजिये। उन्होंने कहा- पत्रकारों की मांग और भावनाओं को केवल औपचारिक पत्र न मानकर एक जरूरी संदेश के रूप में वह स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचाएंगे और पूरी मजबूती के साथ इन मांगों को उनके समक्ष रखेंगे।

अयोध्या से आई प्रकृति यादव की सांस्कृतिक टीम ने मनोरम प्रस्तुति देकर सभी को भाव विभोर कर दिया।
उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति पुनर्गठित के अध्यक्ष शेखर तिवारी, महासचिव ज्ञानेश पाठक,उपाध्यक्ष के के सिंह, जीतेन्द्र यादव,अमन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राव विक्रम सिंह, संयुक्त सचिव अर्चना गुप्ता, राजू यादव, दीपक अवस्थी, लखनलाल मिश्रा और कार्यकारिणी सदस्य के सभी बारह सदस्यों में बबिता ओबेरॉय, विवेक शुक्ला,धनंजय सिंह,सुरेंद्र दुबे, अनिल लक्ष्मीकांत तिवारी, मो.खालिद, बलराम गुप्ता, सुभाष मिश्रा, सियाराम यादव, सुजीत द्विवेदी, शीतला प्रसाद की समस्त कार्यकारिणी मंच पर उपस्थित रहीं। साथ ही कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार, गौसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता, पूर्व सांसद शीशराम सिंह रवि, सूचना आयुक्त डाक्टर दिलीप अग्निहोत्री प्रमुख रूप से मंचासीन रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन राव विक्रम सिंह ने किया।

Previous articleगंगा दशहरा 25 मई और 26 मई को, इस तरह करें दान, समाप्त होंगे पाप

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here