डेन्टल हाईजीनिस्टों ने ओल्ड पेंशन व प्रोन्नति की मांग की

0
728

लखनऊ । इण्डियन डेन्टल हाइजीनिस्ट एवं टेक्नोलॉजिस्ट एसोशिएसन के तत्वावधान में अधिवेशन सहकारिता भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष सुरेश रावत व महामंत्री अतुल मिश्र ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अधिवेशन में प्रदेश भर से आये सरकारी सेवारत डेन्टल हाईजीनिस्टों ने ओल्ड पेंशन व प्रोन्नति की मांग की।

मुख्य वक्ताओं में राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसी मिश्रा, राष्ट्रीय महामंत्री राजीव तिवारी एवं एसोशिएसन के प्रदेश शाखा के अध्यक्ष देश दीपक त्रिपाठी, महामंत्री रमाकांत पाण्डेय, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतीश चंद्र त्रिवेदी व प्रदेश शाखा उपाध्यक्ष नासिर हुसैन, संगठन मंत्री संजय कुमार श्रीवास्तव, अनुपमा एवं अन्य सदस्य सम्मिलित थे। राष्ट्रीय महामंत्री राजीव तिवारी ने कहा कि संगठन के एजेन्डे के मुख्य बिन्दु में ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू किये जाने की मांग की। इसके अलावा संगठन द्वारा संवर्ग में प्रोन्नति पदों के लिए ढांचा बनाये जाने तथा स्थायीकरण की मांग महानिदेशालय चिकित्सा एवं स्वास्थ्व शासन से की गयी। सभा की अध्यक्षता एसोशिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसी मिश्रा ने संगठन की उत्तर प्रदेश शाखा के सुदृढ़ीकरण के उपाय के साथ ही संवर्ग के लंबित किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज की भांति वेतन उच्चीकरण का चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महानिदेशालय द्वारा शासन को प्रेषित लंबित प्रस्ताव को शीघ्र स्वीकृत करने की मांग की गयी।

महामंत्री रमाकांत पाण्डेय ने केंद्र सरकार व भारतीय दन्त परिषद से यह मांग की गयी है कि डेन्टल हाइजीन के डिप्लोमा पाठ्यक्रम को उच्चीकृत कर डिग्री स्तर का पाठ्यक्रम लागू किया जाय। डेन्टल हाइजीनिस्ट के स्वीकृत रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति की जाने की मांग की गयी है। राजकीय चिकित्सालयों में स्थापित डेंटल क्लीनिकों में अत्याधुनिक दन्त चिकित्सा सुलभ कराने हेतु आवश्यक आधुनिक उपकरण व डेन्टल मटीरियल उपलब्ध कराये जाने की मांग की गयी। प्रदेश की राजकीय सेवा से सेवा निवृत हो चुके संवर्गीय साथियों को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर विदाई दी गयी।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleसंवेदना के साथ मरीजों का इलाज कर बढायें मेडिकल कॉलेज की गरिमा: योगी
Next articleआठ महीने से चल रही है जांच… कार्रवाई नहीं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here