डेंगू वैक्सीन का काम शुरुआती दौर में

0
628

न्यूज। अगर सबकुछ ठीक रहा तो कुछ वर्षो में डेंगू की वैक्सीन बाजार में होगी। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डा़ हर्षवर्धन ने शुक्रवार को कहा कि देश में डेंगू से बचाव की वैक्सीन को बनाने को काम आरंभिक चरण में है आैर अगले कुछ वर्षों में यह वैक्सीन बाजार में आ जाएगी।

डा़ हर्षवर्धन ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान डेंगू से बचाव की केन्द्र सरकार की योजनाओं से जुड़े एक पूरक प्रश्न के उत्तर में बताया कि डेंगू के इलाज के लिए दवा पर शोध हो रहा है। हलांकि यह अभी शुरूआती चरण में हैं। अगले कुछ वर्षों में यह दवा बाजार में उपलब्ध करा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि डेंगू और अन्य ऐसी बीमारियां मच्छरों के काटने से फैलती है और इनके बारे में लोगों को जागरूक किया जाना जरूरी है।

डा़ हर्षवर्धन ने कहा कि चिकित्सकों की नियुक्ति की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है और अगर वह ऐसे विशेषज्ञों की नियुक्ति नहीं कर सकती है तो इस संबंध में केन्द्र सरकार के प्रस्ताव ‘यू कोट, वी पे” अर्थात आप चिकित्सकों की नियुक्ति उचित वेतन के आधार पर करिए और इसका भुगतान केन्द्र सरकार करेगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार ने ऐसे पर्यावरणीय विषैले पदार्थों का संज्ञान लिया है जो आमतौर पर हानिकारक हैं। इन पदार्थों में प्रदूषक तत्च,भारी धातुएं जैसे सीसा, पारा, आर्सेनिक, कीटनाशक और अन्य रसायन बेंजीन , फार्मेलडिहाइड, रेडोन, फीनोल्स और थेलेट््स आदि शामिल है। उन्होंने बताया कि एम्स नयी दिल्ली में 310 रोगियों में से 147 रोगियों में पर्यावरणीय तौर पर विषैली, भारी धातुएं उच्च स्तर पर पाई गई हैं और पाजिटिव मामलों में फ्लोराइड, पारा, वैनाडियम , क्रोमियम , मैंगनीज , आयरन और सीसा शामिल है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleपीडियाआर्थो में शुरु बच्चों के पैरों की सर्जरी
Next articleवेंटिलेटर पर रखा गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here