डेंगू से मरीज की मौत, अस्पताल में तोड़फोड़

0
966

लखनऊ। गोमती नगर स्थित विभूतिखण्ड में डेंगू के मरीज की मौत के बाद परिजनों ने निजी अस्पताल में जमकर तोड़ फोड़ करते हुए हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल के कर्मचारियों व डाक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस का कहना है कि इस संबंध में अभी उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। कल्याणी विहार कमता चिनहट निवासी रामप्रसाद के बेटे सत्यम पाल (12) को डेंगू हो गया था। परिजनों ने उसे विभूतिखण्ड स्थित चन्दन हास्पिटल में आठ नवम्बर को भर्ती कराया गया था। परिजनों का कहना है कि सत्यम की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी, लेकिन डाक्टर व कर्मचारी लापरवाही बरत रहे थे, जिसके लिए उन्हें बार-बार टोका भी गया, आखिरकार इलाज के दौरान रविवार को सत्यम की मौत हो गयी।

इसके बाद पीड़ित परिजनोंे ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया आैर तोड़फोड़ की। डाक्टर व कर्मचारियों को जमकर पीटा। सूचना पाकर पुलिस मौके पर गयी आैर मामला शान्त करा पीड़ित पक्ष को थाने आने को कहा। पुलिस का कहना है कि देर शाम तक कोई शिकायत लेकर थाने नहीं पहुंचा है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleडेंगू से दो की मौत
Next articleहैलो…. यह केजीएमयू का एफएम रेडियो स्टेशन है और आप सुन रहे है….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here