लखनऊ। राजधानी में स्वाइन लू का प्रकोप बढ़ रहा है। स्वाइन लू से ग्रसित एक और मरीज की मौत हो चुकी है। यह मरीज किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में भर्ती होकर अपना इलाज करा रहा था। इस बीमारी से मौत का खुलासा स्वास्थ्य विभाग की डेथ आडिट रिपोर्ट से हुई है। आश्चर्य की बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मृतक के परिजनों को लू से बचाव के लिए दवाओं का वितरण कराया है। वहीं अब तक स्वाइन लू से छह लोगों की मौत स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के आधार पर हुई है।
डालीगंज क्रासिंग स्थित पतौरागंज के रहने वाले अधेड़ उम्र के व्यक्ति को अक्टूबर महीने में सांस लेने में दिक्कत के साथ सर्दी-जुखाम हुआ था। मरीज ने स्थानीय क्लीनिक से दवा ली, परन्तु फायदा होने की बजाय हालत बिगड़ने पर तीमारदारों ने मरीज को केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर ले गए। जहां मरीज मेडिसिन विभाग में भर्ती किया गया। जांच में शक होने पर डॉक्टरों ने स्वाइन लू की जांच करायी, तो जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ गयी। इसके बाद मरीज आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया गया। बिगड़ती हालत को देखते हुए मरीज को वेंटीलेटर पर भेजा गया।
इलाज के दौरान कुछ दिन बाद मरीज की मौत हो गई। केजीएमयू ने इसकी जानकारी सीएमओ कार्यालय में भेज दी। इसके अलावा मरीज की जांच रिपोर्ट के अलावा बेड हेड टिकट भी भेज दिया। स्वास्थ्य विभाग की डेथ आडिट टीम ने जांच पड़ताल बाद मरीज की मौत स्वाइन लू से पुष्टि की है। सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल का कहना है कि स्वाइन लू से एक और मरीज की पुष्टि हुई है। इसके अलावा छह मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग कर रहा है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












