लखनऊ । गैंग रेप के बाद किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में सभी भवनों में संवेदनशील डार्क स्पॉट भी चयनित करना शुरू कर दिया है। इन डार्क स्पॉट पर सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियांें को सजग रहने के लिए कहा गया है। जहां तक हो सकेगा केजीएमयू इस स्थानों ब्लाक कर देगा।
बताते चले कि शताब्दी अस्पताल फेज वन में गैंग रेप के बाद दो सुरक्षा एजेंसियों को ब्लैक लिस्ट कर दिया है लेकिन अभी उन्हें हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद अब केजीएमयू के सभी भवनों में डार्क स्पाट तलाशने के लिए कहा गया है। यह डार्क स्पाट वह स्थान होगे। जहां पर मरीजों व तीमारदारों का आना जाना कम होता है। लिफ्ट समाप्त होने के बाद सीढ़ी होने के स्थान , भवन का अंतिम फ्लोर पर छत पर जाने वाले दरवाजे बंद रहे।
खास कर ट्रामा सेंटर, शताब्दी अस्पताल फेज वन व टू, न्यू ओपीडी भवन, ओल्ड ओपीडी, सीवीटीएस, लॉरी कार्डियोलॉजी आदि पर भी विशेष ध्यान रखा जाए। इन स्थानों पर न जान के निर्देश भी लगाये जाएंगे। इन स्थानों पर सुरक्षा गार्डो के सुपरवाइजर ध्यान रखेंगे आैर उनकी जिम्मेदारी तय होगी। हालांकि केजीएमयू प्रशासन ने पूर्व सैनिकों की तैनाती करके के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।












