ब्लड डोनेशन के लिए करें जागरुक :डा सोनिया

0
482

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय की नवनियुक्त कुलपति के सम्मान में आउटसोर्सिंग-संविदा कर्मचारी संघ ने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने कर्मचारियों के इस प्रकार के ब्लड डोनेशन से प्रयासों की प्रशंसा की।

Advertisement

केजीएमयू के शताब्दी फेज दो स्थित ब्लड एंड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। इसमें करीब 50 कर्मचारियों ने रक्तदान किया। कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने कहा कि किसी भी मरीज का इलाज खून के अभाव में नहीं रुकना चाहिए। इस लिए नियमित रक्तदान करना चाहिए। दूसरे लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करें।

संगठन के संरक्षक एवं सहायक नर्सिंग अधीक्षक प्रदीप गंगवार ने कहा कि रक्तदान ही एक ऐसा दान है जिसे निस्वार्थ किया जाता है। ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग की प्रमुख डॉ. तूलिका चंद्रा ने ब्लड डोनेशन करने वाले कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि लोगों को इस तरह ब्लड डोनेशन के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने ब्लड डोनेशन से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभ की विभिन्न जानकारियां दी। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएन शंखवार मौजूद थे। संगठन के अध्यक्ष अभिमन्यु यादव, महामंत्री सुजीत कुमार, संजय वर्मा, पवन कन्नौजिया, रोशनी सिंह, सुभाष अवस्थी, संदीप यादव, संगीता, आकाश सिंह समेत अन्य कर्मचारियों ने आयोजन में हिस्सा लिया। ब्लड डोनेशन करने वाले कर्मचारियों को प्रशास्ति पत्र भी बांटे गए।

Previous articleएम्स पटना की तर्ज पर लोहिया संस्थान में बनेग यह
Next articleहेल्थ सिटी हास्पिटल में बैरिएट्रिक सर्जरी शुरू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here