कोविड-19 गाइडलाइन का पालन न करने पर फन मॉल सहित कई शॉपिंग मॉल सील

0
916

लखनऊ। कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करना लखनऊ स्थित गोमती नगर फन मॉल को महंगा पड़ गया है। जिला प्रशासन ने कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन न करने पर मॉल को सील कर दिया है। उसके अलावा बालागंज स्थित एक मेगा मॉल को भी कोविड-19 का प्रोटोकॉल पालन ना करने पर सील कर दिया गया है।

जिला प्रशासन ने राजधानी लखनऊ में कोविड-19 प्रोटोकाल के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई की गयी है।

गोमती नगर स्थित फन मॉल में लगातार प्रोटोकॉल का पालन नही हो रहा था। जिला प्रशासन कई बार नोटिस दे चुका था। इसके बाद भी कोविड-19 प्रोटोकॉल का लगातार पालन न करने पर बृहस्पतिवार को
फन मॉल सील किया गया । गोमती नगर के सबसे बड़े फन मॉल के सील होते ही राजधानी में हड़कंप मच गया। अन्य फन मॉल जोकि कोविड-19 का प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रहे थे या कोताही बरत रहे थे उन्होंने तत्काल गाइडलाइन का पालन करना शुरू कर दिया। जिला प्रशासन ने इसके बाद बालागंज स्थित 1 मेगामाल पर भी कार्रवाई की है। बताया जाता है यह मेगा मॉल भी कोविड-19 का पालन नहीं कर रहा था। बताया जाता है कि जिला अधिकारी ने कोविड-19 का प्रोटोकॉल का पालन न करने वाले शॉपिंग मॉल को लगातार नोटिस भेजने के बाद नियमों का पालन ना होने पर सीधे कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है।

Previous articleKGMU : ट्रामा सेंटर ऑरेंज और ग्रीन जोन में बांटा
Next articleहोली के बाद राजधानी में कोरोना बम फूटा, आज 935

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here