न्यूज। बहुराष्ट्रीय केमिकल कंपनी लेंक्सेस ने दावा कि या है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए उपयोगी साबित होने वाली उसके विषाणु रोधी उत्पाद ‘रिलीप्लस ऑन विक्रोन” की एशिया और यूरोप में भारी मांग हो रही है। कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों ने बुधवार को यहां जारी बयान में कहा कि इसकी आपूर्ति बढ़ाने के लिए उत्पादन क्षमता को दक्ष बनाया गया है और समय पर आपूर्ति करने की व्यवस्था की गयी है।
उनका कहना है कि कोरोना वायरस से बचान के लिये अब तक कोई टीका उपलब्ध नहीं है, लेकिन विषाणु रोधी उत्पाद इससे बचाव के लिए महत्वपूर्ण है। इस उत्पाद का उपयोग सख्त सतह और उपकरणों को विषाणु रोधी बनाने में किया जाता है।
कंपनी ने कहा कि उसके इस उत्पाद को लेकर तीसरे पक्ष ने जांच की है ,जो कोरोना वायरस को 10 मिनट में समाप्त कर देता है। उसने कहा कि इसका उपयोग न:न सिर्फ सतह पर बल्कि डोर हैंडल, टेेबल, कुर्सी आदि पर किया जा सकता है जो सार्वजिनक परिवहन टर्मिनलों, हवाई अड्डो, अस्पतालों, क्लिनिकों और शॉपिंग मॉल आदि के लिए उपयोगी है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












