लखनऊ। कोराना वायरस की जांच किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में शुरू हो गयी है। यहां पर प्रदेश के विभिन्न संदिग्ध मरीजों की जांच के नमूने भेजे जा रहे है। इसके अलावा यहां पर मरीजों की भर्ती के लिए दस बिस्तरों का वार्ड में बना दिया गया है। इसका नोडल अधिकारी मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ डा. डी हिमांशु को बनाया गया है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एस एन शंखवार ने बताया कि कोरोना वायरस की जांच केजीएमयू की माइक्रोबायोलॉजी करने में सक्षम है। स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश के बाद यहां पर संदिग्ध कोराना वायरस के मरीजों की जांच की जा रही है।
उन्होंने बताया कि यहां पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से मरीजों के नमूने को जांच के लिए भेजा रहा है। इसके अलावा अगर कोई संदिग्ध मरीज आता है तो उसे भर्ती करके जांच कराने के लिए दस बिस्तरों को स्पेशल वार्ड अलग बना दिया गया है। उन्होंने बताया कि कोराना वायरस के मरीजो के इलाज व जांच के लिए केजीएमयू तैयार है। बताया जाता है कि केजीएमयू के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में कोरोना वायरस के तीन चार मरीजों के नमूने आ चुके है, लेकिन सभी मरीजों के जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












