लखनऊ। केजीएमयू में रविवार को कोरोना से ठीक हो चुके मरीज प्लाज्मा डोनेशन किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट और ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभागाध्यक्ष प्रो. तूलिका चंद्रा ने प्लाज्मा डोनर 29 साल के कपिल वाष्र्णेय को सम्मानित किया
ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉक्टर तूलिका चंद्रा ने बताया कि कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके लोग अब प्लाज्मा डोनेशन के लिए लोग आगे आने लगे हैं। उनकी डोनेशन के लिए काउंसलिंग की जाती है। इससे पहले सात मरीज प्लाज्मा डोनेशन कर चुके हैं। कपिल वाष्र्णेय भी कोरोना संक्रमण के बाद अब वह पूरी तरह से ठीक हो गए हैं।
कपिल ने कहना है कि जब उन्हें पता चला कि उनके प्लाज्मा डोनेशन से दूसरे व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है तो वह इसके लिए तैयार हो गए। उन्होंने पहले पंजीयन कराया था और अब डोनेशन किया है। कपिल ने कहा कि वह दूसरे लोगों को भी डोनेशन के लिए जागरूक करेंगे।












