कोरोना संक्रमित मुम्बई प्रवासी की मौत

0
691

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में बुधवार को मुम्बई से लौटे प्रवासी मरीज की कोरोना से मौत हो गयी। कोरोना संक्रमित मरीज जिला बलरामपुर का निवासी था। इलाज कर रहे डाक्टर के अनुसार मल्टीपल डिजीज होने के कारण शुरु से ही आईसीयू में मरीज भर्ती था। केजीएमयू के प्रवक्ता डा. सुधीर ने बताया कि मुम्बई से एक सप्ताह पहले लौटे बलरामपुर के बोरिहार के तीस वर्षीय निवासी को लक्षण लगने पर कोरोना की जांच में संक्रमित पाया गया था। 27 मई को मरीज को केजीएमयू में भर्ती किया गया था। भर्ती के समय सूखी खांसी, बुखार आैर सांस लेने में दिक्कत के अलावा अन्य दिक्कत बनी थी, जिसके कारण मरीज को शुरू से ही आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

इलाज कर रहे विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार कोशिशों के बाद भी उसमें सुधार नही हो रहा था। मरीज के मल्टीपल आर्गन फेल्योर होते चले गये आैर आज मरीज की मौत हो गयी। डा. सुधीर ने बताया कि मरीज के परिजनों को अंतिम संस्कार की गाइडलाइन को समझा दिया गया है। इसके साथ तीमारदारों को घर में 14 दिन तक क्वारेंटाइन रहने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि इलाज के दौरान साथ रहे किसी तीमारदार में कोरोना के लक्षण दिखे तो तत्काल केजीएमयू में डाक्टर से सम्पर्क करें।

Previous articleअब वेबसीरीज में काम करती दिखेंगी सुष्मिता सेन
Next articleफातिमा अस्पताल की चार नर्स समेत 14 में कोरोना संक्रमण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here