लखनऊ। कोरोना वायरस पाजिटिव बुजुर्ग महिला की हालत में सुधार आने के बाद उसे आईसीयू से निकाल कर वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। यह बुजुर्ग महिला सेना ने बेस हास्पिटल में भर्ती चल रही है। इसके अलावा परिवार के अन्य लोगों की भी जांच स्वास्थ्य विभाग ने करना शुरू कर दिया है। इसके अलावा पीजीआई में भर्ती चल रही चर्चित गायिका कनिका कपूर की पांचवी रिपोर्ट भी पाजिटिव आ गयी है। उधर किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में कोरोना की जांच रिपोर्ट में लखनऊ में कोई मरीज पाजिटिव नहीं पाया गया है।
गोमती नगर निवासी महिला डाक्टर कोरोना पाजिटिव होने के बाद ठीक होकर घर भी चली गयी है, उसके बाद परिवार की बुजुर्ग महिला की कोरोना जांच भी निगेटिव आने के बाद पाजिटिव आना महत्वपूर्ण हो गया है। बुजुर्ग महिला सेना के बेस हास्पिटल में भर्ती चल रही है। मंगलवार को हालत बिगड़ने पर उसको आईसीयू में भर्ती कराया गया था। इलाज कर रहे डाक्टर के अनुसार हालत में सुधार होने पर उसे वापस आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। उधर स्वास्थ्य विभाग बुजुर्ग महिला के परिवार की केस हिस्ट्री दोबारा स्टडी कर रही है आैर परिजनों की दोबारा जांच कराने की तैयारी कर रही है। क्योंकि कोरोना जांच निगेटिव होने के बाद बुजुर्ग महिला के 14 दिन से ज्यादा घर में रह कर नियमों का पालन किया था।
इसके बाद भी पाजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग से लेकर अन्य जिम्मेदार अधिकारी आश्चर्य चकित है। ऐस में कनिका कपूर के करीबी लोग व परिजनों की जांच दोबारा करायी जा सकती है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने सबसे सम्पर्क करना शुरू कर दिया है। उधर पीजीआई में भर्ती चल रही कनिका की पांचवी रिपोर्ट भी पाजिटिव आने पर डाक्टर हैरान है। इलाज कर रहे डाक्टरों का मानना है कि कनिका की हालत तो स्थिर है, लेकिन वायरस अभी समाप्त नही हुआ है। वही केजीएमयू में आज कुल 34 नमूने की जांच की गयी है। यह सब लखनऊ के अलावा आसपास जनपदों के थे। इनमें कोई जांच रिपोर्ट पाजिटिव नही आयी है। केजीएमयू में कुल सात मरीज भर्ती है, जिनका इलाज किया जा रहा है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












