शहर में कोरोना संक्रमण दर 0.9

0
757

लखनऊ। राजधानी में सोमवार को 21 लोग कोरोना संक्रमित मिले है। इसके अलावा पांच लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो गये है। इसके साथ ही राजधानी में कोरोना के सक्रिय केस 128 पहुंच गये है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि प्रतिदिन लगभग छह से सात हजार लोगों की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ में संक्रमण दर 0.9 प्रतिशत है।

आंकड़ों को देखा जाए तो लगभग 15 दिनों में कोरोना संक्रमण राजधानी में बढ़ा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार प्रतिदिन 15 से 25 लोगों में कोरोना संक्रमण मिल रहा है। राजधानी में सोमवार को 21 लोग संक्रमित मिले हैं। अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ में संक्रमण दर 0.9 प्रतिशत है। राजधानी में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज अलीगंज व चिनहट क्षेत्र में मिल रहे हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. मिलिंद वर्धन के मुताबिक कोरोना संक्रमण की चपेट में आने वाले 99.05 प्रतिशत मरीज ठीक भी हो रहे हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि स्कूलों से लिए सभी जांच नमूनों की रिपोर्ट में लगभग सभी नेगेटिव मिल रहे हैं। अगर देखा जाए तो कोरोना संक्रमित में बेहद हल्के लक्षण हैं।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि राजधानी में कोरोना संक्रमितों की संख्या में प्रतिदिन उतार-चढ़ाव आ रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है, परन्तु सावधान रहने की आवश्यकता है। आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें। मास्क से मुंह और नाक को ढककर रखें।

Previous articleस्कूल में फिर मिला बच्चा संक्रमित, रविवार को 26कोरोना संक्रमण
Next articleलोहिया संस्थान : गड़बड़ी थमी नहीं, इन पर लगा दी रोक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here