कोरोना डेथ का भी होगा आडिट

0
653

लखनऊ। प्रदेश के 48 जिले कोरोना से प्रभावित हुए हैं। अब तक कोरोना संक्रमण के 773 पाजिटिव केस आये हैैं, लेकिन 69 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं और उन्हें घर भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि आगरा से पूल टेस्टिंग की शुरुआत हो चुकी है आैर अब इसको पूरे प्रदेश में कराया जाएगा। इसके साथ ही कोरोना वायरस से मारे गये लोगों की डेथ की आडिट भी करायी जाएगी, ताकि दूसरे मरीजों के इलाज में इसका लाभ मिल सके। प्रदेश में अब तक 13 लोगों की कोरोना के कारण मौत हुई है। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि उत्तर प्रदेश, देश में पूल टेस्टिंग करने वाला पहला राज्य बन गया है।

उन्होंने बताया कि बुधवार से प्रदेश में पूल टेस्टिंग की शुरूआत आगरा के बफर जोन से हुई। हॉटस्पॉट क्षेत्रों के ठीक पहले वाले इलाके बफर जोन में आते हैं। मेडिकल टीम ने वहां से 50 सैंपल लिया था। इन 50 सैंपल को 5-5 के 30 महासैंपल का पूल बनाकर टेस्ट किया गया। जिसमें सभी 30 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। इस प्रयोग के बाद अब प्रदेश के हर जिले में इसी प्रकार पूल टेस्ट करने का निर्देश जारी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मेडिकल टीम द्वारा अबतक 14 लाख 74 हज़ार घरों का सर्वेक्षण किया गया है। इन घरों में 72 लाख 1 हजार 799 लोग थे। सभी का परीक्षण कर लिया गया है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleएन 95 से बेहतर है यह डिवाइस
Next articleकेजीएमयू : दो और ने जीती बाजी कोरोना जंग से

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here