बढ़ रहा कोरोना मौत का आंकड़ा, आज 10

0
838

लखनऊ। कोरोना संक्रमण से राजधानी में लगातार मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। राजधानी संक्रमण से 10 मौत हो गई। इसमें लखनऊ की हसनगंज ,अलीगंज और एलडीए कॉलोनी क्षेत्र की है। अलीगंज निवासी 72 वर्षीय पुरुष की मौत आज हो गई। 24 अगस्त को गंभीर हालत में इनको भर्ती कराया गया था। मरीज को एक्यूट रिस्पेक्टरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम के कारण मौत हो गई। हुसैनगंज निवासी 52 वर्षीय महिला को भर्ती कराया गया था। मरीज की किडनी फेल हो गई थी और स्वसन तंत्र की दिक्कत भी बनी हुई थी।

 

इसी प्रकार एलडीए कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय पुरुष को 22 अगस्त को भर्ती किया गया था। मरीज को हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज तथा बाइपोलर डिसऑर्डर की समस्या बनी हुई थी। मरीज श्वसन तंत्र और मल्टी पर ऑर्गन डिस्फंक्शन सिंड्रोम के कारण मौत हो गई। इसी प्रकार बस्ती की 53 वर्षीय महिला को 20 अगस्त को भर्ती कराया गया था। मरीज को पित्त की थैली का कैंसर था और उसे मल्टीपल ऑर्गन डिफ्यूजन सिंड्रोम के कारण मौत हो गई। इसी प्रकार अन्य जनपदों में मऊ गोरखपुर सुल्तानपुर आदि मरीजों के इलाज के दौरान संक्रमण से मौत हो गई।

Previous article कोरोना : संक्रमित 500, डिस्चार्ज 800
Next articleजीरो सर्विलांस: ठीक हो गए कोरोना संक्रमण से, पता नहीं चला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here