कार्निया व ग्लूकोमा का निःशुल्क इलाज

0
864

लखनऊ। प्रदेश के सरकारी चिकित्सालयों में राष्ट्रीय अंधता एवं दृष्टिक्षीणता नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत नेत्र की बीमारियों के लिए निःशुल्क नेत्र चिकित्सीय सुविधाएं प्रदान की जाती है। इन कार्यक्रमों के तहत अब सरकारी अस्पतालों में ‘ग्लूकोमा व कार्निया” का भी नि:शुल्क इलाज किया जा रहा है।

विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को यह जानकारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जीएम एनसीडी डॉ. अम्बरेश ने दी। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा वर्ष भर राष्ट्रीय अंधता एवं दृष्टिक्षीणता नियंत्रण कार्यक्रमों को आयोजित किया जाता है। उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पतालों के अतिरिक्त दूर-दराज के ग्रामीण एवं शहरी इलाकों में कैम्पों का आयोजन कर निःशुल्क मोतियाबंद आपरेशन किए जा रहे है। कैम्पों का आयोजन स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से भी निःशुल्क कराया जाता है।

जीएम एनसीडी ने जानकारी देते हुए बताया कि मोतियाबिंद आपरेशन के अतिरिक्त स्कूलों में ‘स्कूल आई स्क्रीनिंग” अभियान चलाया जाता है, जिसमें बच्चों का नेत्र परीक्षण कर आवश्यकतानुसार नजर का चश्मा निःशुल्क उपलब्ध कराया जाता है। बुजुर्गों का भी निःशुल्क नेत्र परीक्षण कर नजर का चश्मा उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने बताया कि ग्लूकोमा और कार्निया का भी निःशुल्क इलाज किया जाता है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleदो साल से कम अंतर पर जन्मे 10 बच्चे नहीं मना पाते पहला जन्मदिन
Next articleकॉकटेल को करियर का टर्निग प्वाइंट मानती हैं दीपिका

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here