कोरोना को रोकने के लिए लखनऊ के व्यापारियों ने लिया बाजार बंद करने का निर्णय

0
1101

 

 

 

 

लखनऊ। बढ़ते कोविड संक्रमण को रोकने के लिए राजधानी के अलग-अलग प्रमुख बाजारों ने 3 से 6 दिनों के लिए बाजार बंद करने का निर्णय लिया है। सभी व्यापारियों का एक मत से कहना है । संक्रमण को रोकने के लिए हम सभी के साथ आम व्यक्ति को जुड़ना होगा। कभी कोरोना संक्रमण को हराया जा सकता है। सबसे भीड़भाड़ वाले बाजार अमीनाबाद बाजार 15 से 21 अप्रैल तक बंद रहेगी।इनके साथ आसपास क्षेत्रों के बाजार भी शामिल हो गई है। यह निर्णय आज व्यापार संगठन ने मिल कर लिया। इनके साथ ही हजरतगंज का मार्केट की 15 अप्रैल से 18 अप्रैल तक बंद रहेगा। यह निर्णय लखनऊ फजलगंज व्यापार एसोसिएशन ने लिया है। इनके समर्थन में इंदिरा नगर का भूतनाथ बाजार भी आ गया है वह भी 15 अप्रैल से 17 अप्रैल तक बंद रहेगा। बुधवार को अमीनाबाद क्षेत्र के झंडे वाला पार्क व्यापार मंडल, स्टेट बैंक व्यापार मंडल व दिलदार मार्किट बाजार बन्द करने की घोषणा की।

घोषणा के अनुसार यह सबसे चर्चित बाजार 15 अप्रैल से 21 अप्रैल तक बाज़ारो को बन्द करने का फैसला लिया।

बैठक में प्रदीप अग्रवाल, मुमताज आलम, रविन्द्र गुप्ता, एबी सिंग, कनक बैग, ममता बेल्ट हाउस और गाढ़ा भंडार के विचार के बाद फैसला लिया गया। इसके अलावा लखनऊ हजरतगंज व्यापार एसोसिएशन ने भी बैठक करके कोविड संक्रमण के कारण बाजार को बंद करने का निर्णय लिया है। इसी प्रकार इंदिरा नगर स्थित भूतनाथ व्यापार मंडल के अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने बैठक के बाद घोषणा की है की 15, 16, 17 तक भूतनाथ मार्केट बंद रहेगी। इस दौरान कोई भी व्यापारी अपना कोई जरूरी सामान निकालना हो तो निकाल सकता है। सभी व्यापारियों को यह निर्णय मानना होगा। उनका कहना है कि कोरोना संक्रमण के कारण हालात बहुत खराब होते जा रहे हैं।

Previous articleलखनऊ में बढ़ रहा लगातार कोरोना,आज 5433
Next articleLUCKNOW -3 दिनों में कोरोना मरीज 15,998

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here