कांग्रेस अध्यक्ष अस्पताल में भर्ती

0
739

नयी दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पेट में दर्द की शिकायत के बाद शुक्रवार को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम जांच के साथ उनके स्वास्थ्य पर निगरानी कर रही है। अस्पताल के प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. डी.एस. राणा के द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार श्रीमती गांधी को पेट मे तकलीफ की शिकायत के बाद आज शाम पांच बजे अस्पताल में भर्ती किया गया।

Advertisement

डाक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखे हुए है। अस्पताल के विशेषज्ञों के अनुसार , श्रीमती गांधी फिलहाल ठीक हैं। उनका आवश्यक उपचार किया जा रहा है। फिलहाल उन्हें अभी अस्पताल में ही रखा जायेगा। उधर कांग्रेस अध्यक्ष के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिलते ही उनके स्वास्थ्य की जानकारी लोग लेने लगे थे।

Previous articleआर्थोपैडिक एसो. ने केजीएमयू के डा. अजय को क्लबफुट के अध्ययन के लिए दिया अनुदान
Next article6 फरवरी से बोर्ड परीक्षा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here