सीएम से मुलाकात कर सिंधु सभा ने दिया ज्ञापन

0
815

लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के आनुषांगिक संगठन भारतीय सिंधु सभा के प्रतिनिधियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर मंागों का ज्ञापन दिया। ज्ञापन में उन्होंने मांग की है कि राज्य सरकार सिंधी समुदाय के हित के लिए एक कैबिनेट स्तर का मंत्री तथा दो विधान परिषद सदस्य सुनिश्चित करें। पहले की तरह पूज्य झूलेलाल जयन्ती या सिंधियक दिवस पर अवकाश घोषित करने के अलावा अन्य मांगों को पूरी करने के लिए कहा गया है। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को एक स्मृतिचिह्न भी भेंट किया। प्रतिनिधि मंडल में शामिल प्रदेश सचिव वीरेन्द्र वीरु ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों को नियमानुसार पूरा करने का आश्वासन दिया है।

प्रदेश सचिव वीरेन्द्र वीरु ने बताया ने बताया कि उनके ज्ञापन में मांग की गयी है कि सिंधी समुदायक की पहचान बनी रहे। इसके लिए कोई भी एक सरकारी योजना सिंधी महापुरुष ( पुज्य झूलेलाल,वीर हेमू कालानी, साधु टीएल वासवानी, संत कंवर राम, साई टेंऊ राम ) के नाम पर आरम्भ की जाए। इसके अलावा भगवान झूलेलाल के मंदिर के लिए कुछ भूमि लखनऊ में कही उपलब्ध करायी जाए,ताकि उनके संदेशों का प्रचार -प्रसार किया जा सके।

सिंधु दर्शन यात्रा के लिए प्रदान की जाने वाली सब्सिडी की धनराशि में वृद्धि की जाए। प्रतिनिधि मंडल में सभा के महामंत्री अजय लालवानी, प्रवक्ता भजन लाल क्षेत्रपाल ,महामंत्री (युवा) अंकुर लखमानी, प्रदेश महामंत्री चंदू प्रकाश, उपाध्यक्ष दुनी चंद्र चंदानी के अलावा वरिष्ठ संरक्षक माधवदास लखमानी भी मौजूद थे।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleयहां नाश्ते में भी खेल….
Next articleराज्यसभा में भाजपा के नौ और सपा की एक प्रत्याशी निर्वाचित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here