सीएम ने एनटीपीसी के हादसे में घायलों से मिले, दिया उच्चस्तरीय इलाज वादा

0
696

लखनऊ। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पीजीआई संिहत सिविल अस्पताल व केजीएमयू का भ्रमण करके एनटीपीसी, ऊंचाहार, रायबरेली के हादसे में घायल श्रमिकों के उपचार के सम्बन्ध में डाक्टरों से जानकारी प्राप्त करके उन्हें आवश्यक दिशा- निर्देश दिया। उन्होंने प्रत्येक अस्पताल में एक-एक घायल कर्मी का हाल लिया और डॉक्टरों को उन सभी के बेहतर उपचार के निर्देश भी दिए।

अपनी मॉरिशस यात्रा के बाद लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचते ही मुख्यमंत्री वहां से सीधे एसजीपीजीआई गये। जहां उन्होंने इलाज के लिए भर्ती घायल श्रमिकों के स्वास्थ्य लाभ की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद वे डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) चिकित्सालय तथा केजीएमयू के ट्रॉमा सेण्टर भी गए। इन अस्पतालों में भी दुर्घटना में घायल हुए श्रमिकों का इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री जी ने एनटीपीसी के अधिकारियों से भी वार्ता की।

बताते चले कि जनपद रायबरेली के ऊंचाहार स्थित नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन के पावर प्लाण्ट में गत बुधवार को हुई दुर्घटना में कई श्रमिकों की मृत्यु हो गई थी तथा बड़ी संख्या में श्रमिक घायल हो गए थे। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री जी ने राहत एवं बचाव के सम्बन्ध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री जी द्वारा घायल श्रमिकों के सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क इलाज किए जाने के निर्देश भी दिए गए थे।

इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टण्डन, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा डॉ रजनीश दुबे, प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य प्रशान्त त्रिवेदी एवं प्रमुख सचिव सूचना अवनीश कुमार अवस्थी उपस्थित थे।

Previous articleहोम्योपैथी चिकित्सा बेहतरीन चिकित्सा…
Next articleनियमों में बदलाव आवश्यक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here