लखनऊ। प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजधानी के तीन डाक्टरों केजीएमयू के कुलपति डॉ एमएलबी भट्ट, पीजीआई के निदेशक डॉ राकेश कपूर तथा निजी क्षेत्र के डॉ दीपक अग्रवाल को डॉ बीसी रॉय राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए नामित किए जाने पर बधाई दी है। सीएम ने कहा कि प्रदेश के तीन डॉक्टरों को चिकित्सा जगत के इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए नामित किया जाना राज्य के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है। इन डॉक्टरों ने अपनी प्रतिभा आैर सेवाभाव से रोगियों का उपचार कर एक उदाहरण प्रस्तुत किया है, जिससे अन्य डाक्टरों को प्रेरणा मिलेगी।
गौरतलब है कि किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एमएलबी भट्ट, संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो राकेश कपूर के साथ-साथ लखनऊ के डॉ दीपक अग्रवाल को डॉ बीसी रॉय राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए भारतीय चिकित्सा परिषद द्वारा चयनित किया गया है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.











