लखनऊ। गोमती नगर स्थित सीएम हेल्पलाइन सेंटर में लगातार बढ़ती कोरोना संक्रमित बढ़ती संख्या से हैरान स्वास्थ्य विभाग ने हेल्पलाइन संचालन करने वाली निजी फर्म को नोटिस जारी कर किया है। स्वास्थ्य विभाग ने कम्पनी को भेजी गयी नोटिस में पूछा है कि लॉक डाउन खुलने के बाद कम्पनी ने केद्र व प्रदेश सरकार द्वारा जारी कोविड-19 की गाइड लाइन के दिशा निर्देशों का पालन क्यों नहीं किया। कम्पनी के लापरवाही से लगातार कर्मी से कोरोना संक्रमित हो रहे है, जिसकी जिम्मेदारी कम्पनी के अधिकारियों की होती है।
बताते चले कि सीएम हेल्पलाइन 1076 पर पूरे प्रदेश से शिकायतें आती हैं। इसके लिए सेंटर में एक बड़ी संख्या में कर्मचारी तैनात किए गए हैं। पिछले सप्ताह बुधवार को पहली बार सीएम हेल्पलाइन में संक्रमण फैलना शुरू हुआ, जिसके बाद से संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जो कि लगातार बढ़ रही है। एक ही कार्यालय में इतने अधिक मरीज मिलने के बाद सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेन्द्र अग्रवाल ने चार बिन्दुओं का एक नोटिस हेल्पलाइन चलाने वाली कम्पनी को भेजा। सीएमओ ने पूछा कि सेंटर में सोशल डिस्टेंसिंग, सेनेटाइजेशन व मास्क का प्रयोग किया गया, यदि नहीं तो यह लापरवाही क्यों बरती गयी।
एक ही समय में इतनी ज्यादा संख्या में कर्मचारियों को कार्यालय क्यों बुलाया गया, जबकि संक्रमण की आशंका को देखते हुए ऐसा करना प्रोटोकाल के अनुसार गलत था। सीएमओ कार्यालय में चलने वाले एसी संचालन के बारे में सवाल किया है कि आखिर कम्पनी अधिकारियों द्वारा कोविड-19 का दिशा निर्देशों का पालन क्यों नहीं किया गया। बताया जाता है कि स्वास्थ्य विभाग पहले कन्टेमेंट जोन सेंटर को बना चुका है।












