सीएम हेल्पलाइन में 24 और कोरोना संक्रमित

0
607

लखनऊ। गोमती नगर के साइबरहाइट बिल्ंिडग स्थित सीएम हेल्प लाइन सेंटर में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। आज फिर यहां कार्यरत 24 कर्मियों में कोरोना संक्रमण मिलने से हड़कम्प मच गया है। अभी तक यहां तीन दिन में कुल 42 कर्मी कोरोना संक्रमित आ चुके है। स्वास्थ्य विभाग ने अब इनसे सम्पर्क में आये लोगों की पहचान करके उनकी जांच शुरू कर दी गयी है। सेंटर में लगातार मिल रहे कोरोना संक्रमित मरीजों के कारण बिल्डिंग परिसर में अन्य कार्यालयों में अफरा-तफरीम मची हुई है।

स्वास्थ्य विभाग ने तीन दिन पहले आंशका के आधार पर सीएम हेल्पलाइन में तैनात कर्मियों की कोरोना जांच के लिए नमूने लिए थे। इनमें नौ लोग कोरोना संक्रमित आ गये, तो हेल्प लाइन में अफरा-तफरी मच गयी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नौ कर्मियों से सम्पर्क में आये कर्मियों की जांच की तो फिर नौ लोग कोरोना संक्रमित पाये गये। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने सेंटर में कोरोना जांच के नमूने व्यापक स्तर लेना शुरू कर दिया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए गये नमूनों में कुल 24 लोग कोरोना संक्रमित मिले है। इसके बाद तो सीएम हेल्प लाइन के अधिकारियों व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कम्प मच गया है। अति संवेदनशील होने के कारण स्वास्थ्य विभाग ने सेंटर में कोरोना संक्रमित आ रहे मरीजों के परिवार के लोगों का भी नमूना लेना शुरू कर दिया है।

बताया जाता है कि सेंटर के कर्मी शहर के विभिन्न क्षेत्रों से काम करने आते है। सभी के सम्पर्क में आने वालों का सर्विलांस करके जांच करने का काम शुरू हो चुका है। सीएमओ डा. नरेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि 42 कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद सीएम हेल्प लाइन के कर्मियों के सम्पर्क में आने वालों की लिस्ट बना कर जांच की जा रही है। यह लोग कहां- कहां गये आैर किससे मिले। इसकी जानकारी जा रही है। यही नहीं इनके परिवार के सदस्यों का भी नमूना लेने काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया पहले दिन नौ कोरोना संक्रमित कर्मियों के परिजनों का नमूना जांच के लिए भेजा गया है।

Previous articleकोरोना से यूपी में अब तक 345 मरे
Next articleडा. सूर्यकांत पर लगे सरकारी नीतियों की आलोचना का आरोप, जांच शुरू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here