लखनऊ । डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल में शुक्रवार को बिजली की आवाजाही से मरीज मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा, क्योंकि जनरेटर से बैकअप मिलने में करीब पंद्रह से तीस सेकेण्ड लगते हैं आैर जैसे जनरेटर चलते कुछ देर बाद बिजली आती है। इस तरह काफी देर तक बिजली की आवाजाही बनी रही। इसके कारण एक्सरे, अल्ट्रासाउण्ड आैर पैथालॉजी की जांचे भी नहीं हो पा रही थीं।
जब बिजली की आवाजाही कई बार हुई तो अस्पातल के चिकित्सा अधीक्षक डा. आशुतोष दुबे ने टेक्नीशियनों से पड़ताल की तो पता चला कि दिक्कत विद्युत पॉवर हाउस से नहीं हुई है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार दोपहर एक से अपराह्न तीन बजे तक बिजली आवाजाही का संकट बना रहा।











