सिविल अस्पताल में मरीजों को इसका इंतजार

0
895

लखनऊ। सिविल अस्पताल में बढ़ते मरीजों की संख्या से सिटी स्कैन व अल्ट्रासाउंड कराने वाले मरीजों की वेंटिग (इंतजार) बढ़ गयी है। बताया जाता है कि अस्पताल प्रशासन वार्डो में भर्ती मरीजों की जांच ही कराने में मुश्किल का सामना करना पड़ा है।

आम तौर पर अस्पताल में सिटी स्कैन व अल्ट्रासाउंड की वेंटिग नहीं लगती थी। मरीजों की जांच उसी दिन या दूसरे दिन हो जाती थी, पर अब लगातार बढ़ते मरीजों के कारण जांच की वेंटिग बढ़ने लगी है। यहां पर गंभीर मरीजों के लगातार भर्ती होने के कारण सिटी स्कैन की वेंटिग बढ़ती जा रही है। ओपीडी में इलाज कराने आयी चांदनी ने बताया कि उसे उम्मीद थी कि ओपीडी में डाक्टरों को दिखाने के बाद उसी दिन सिटी स्कैन जांच हो जाएगी, पर यहां पर दो की वेंटिग चल रही है। सबसे ज्यादा वेंटिग तो अल्ट्रासाउंड के मरीजों की चल रही है।

इसकी वेंटिग तेजी से बढ़ रही है। वर्तमान में मरीजों को तीन दिन की वेंटिग हो रही है, लेकिन डाक्टरों का मानना है कि अगर मरीज बढ़ते रहे तो चार से पांच दिन भी जा सकता है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि एक्सीडेंटल या गंभीर मरीजों की कोई भी जांच तुरंत कराये जाने के आदेश है। ऐसे मरीजों की सिटी स्कैन व अल्ट्रासाउंड की जांच नही रोकी जाती है।

Previous articleआस्था के समंदर को बारिश भी नहीं डिगा सकी
Next articleयहां तेल मालिश से कोई फायदा नहीं…….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here