लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में चिकित्सक शिक्षकों की भर्ती पर रोक लगा दी गई है। यहीं नहीं इंटव्यू होने के बाद अब उनके रिजल्ट को जारी करने पर पाबंदी हो गयी है। आरोप लगा था कि आरक्षित वर्ग की सीटों को सामान्य में तब्दील करके भर्ती करने की कवायद केजीएमयू प्रशासन ने की थी। फिलहाल इसकी शिकायत के बाद भर्ती पर फिलहाल रोक लगा दी गई है।
केजीएमयू में विभिन्न विभागों में चिकित्सक शिक्षकों के पद रिक्त होने पर उन पर भर्ती किये जाने के अलावा नये विभागों मे भी डाक्टरों की तैनाती के लिए विज्ञापन निकाला गया था। इसके लिए जनवरी में विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। आरोप हैं कि जनवरी में प्रकाशित इस विज्ञापन में प्रकाशित कुछ विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए आरक्षण का पालन नहीं हो रहा है। बताया जाता है कि का कहना है कुछ वर्षों में जो डॉक्टरों की भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला गया है, उसमें आरक्षित श्रेणी के पद थे। उनमें सभी पद भरे नहीं जा सके थे।
इस बार उन्हीं विभागों में फिर से भर्ती के लिए विज्ञापन निकालकर आरक्षित वर्ग के पदों को सामान्य श्रेणी में बदल दिया गया। फिलहाल केजीएमयू में अनुसूचित जाति जनजाति चिकित्सा शिक्षक एसोसिएशन ने मामले की शिकायत की। इसके बाद शासन ने मामले का संज्ञान लिया। भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी है।बताया जाता है कि केजीएमयू प्रशासन ने इस सम्बध में अपनी सफाई देते हुए शासन से आनन-फानन में चिकित्सक शिक्षकों की भर्ती संबंधी दिशा-निर्देश शासन से मांगा गया है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












