गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा के ऑनलाइन उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री योगी को किया आमंत्रित

0
103

लखनऊ । प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाक़ात करके उन्हें श्री गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा के छठवें संस्करण की जानकारी प्रदान की और यात्रा के ऑनलाइन उद्घाटन के लिए उन्हें आमंत्रित किया।

मुझे यह बताते हुए अति प्रसन्नता हो रही है कि जहाँ पिछले छह वर्षों से हम लोग अपना पूरा ध्यान महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, बहराइच, बलरामपुर एवं लखीमपुर के थारू समुदाय पर लगाया हुआ था, वही इस बार पीलीभीत जिले को भी जोड़ा गया है और वहाँ के पचास गांवों को केंद्र मानकर 10 गांवों में सेवा कार्य शुरू किया जाएगा।

इस वर्ष लगभग 80 मेडिकल संस्थानों से 1200 चिकित्सकों और चिकित्सा छात्रों ने इस यात्रा में भाग लेने में अपनी रुचि दिखाई है।

आज इस मुलाक़ात के दौरान डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो सी एम सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ विक्रम सिंह, NMO उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष प्रो विजय कुमार और न्यास के कोषाध्यक्ष डॉ सुमित रुंगटा भी मौजूद थे।

Previous articleसुश्री अंजलि चौरसिया का खेल प्रतिभा में परचम
Next articleमांगो को लेकर लखनऊ व सहारनपुर मंडल के कोटेदारों ने किया उग्र प्रदर्शन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here