छेड़छाड़ करने वाले एलटी की दर्ज होगी रिपोर्ट

0
893

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय प्रशासन से माइक्रोबायोलॉजी विभाग में 13 जूनियर गल्र्स डॉक्टरों से छेड़छाड़ करने की शिकायत के बाद अब लैब टेक्नीशियन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी है। शिकायत में जूनियर गल्र्स डॉक्टरों ने विभाग के ही संविदा पर तैनात लैब टेक्नीशियन पर छेड़छाड़ करने के अलावा अभद्रता का आरोप लगाया है। केजीएमयू प्रशासन ने विशाखा कमेटी से जांच कराने की सिफारिश कर दी है।

बताते चले कि मंगलवार को केजीएमयू के14 वें दीक्षांत समारोह वाले दिन माइक्रोबायोलॉजी विभाग में छेड़छाड़ से परेशान जूनियर गल्र्स डाक्टर्स ने विभाग प्रमुख डॉ. अमिता जैन से घटना की पूरी जानकारी देते हुए शिकायत की थी। शिकायत के बाद तो केजीएमयू प्रशासनिक अधिकारियों के होश फाख्ता हो गये। आनन-फानन में शिकायत की पूरी जानकारी लेने के लिए बैठक बुलाई । बताया जाता है कि बैठक में पहले तो घटना को मामूली रूप देते हुए दबाने की कोशिश की गई।

केजीएमयू प्रशासन के उदासीन रवैये आैर धमकी से आहत जूनियर गल्र्स डाक्टर्स ने छेड़छाड़ की शिकायत राज्यपाल और मुख्यमंत्री से फैक्स भेजने की चेतावनी दे दी। इसके बाद शिकायत को चीफ प्रॉक्टर डॉ. आरएएस कुशवाहा के पास भेजा दिया गया। कमेटी से जांच के बाद अब केजीएमयू प्रशासन संविदा पर तैनात लैब टेक्नीशियन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है। जल्द ही रिपोर्ट दर्ज करके बर्खास्तगी की कार्रवाई भी की जाएगी।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleअस्पतालों में मार्च तक चलेंगे लोहिया संस्थान के रेफरल सेंटर
Next articleएनपीपीए ने 68 दवाओं का मूल्य निर्धारित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here