लखनऊ। कोरोना मरीजों का इलाज करने पर चार निजी अस्पताल को सेनिटाइजेशन करने के लिए अगले 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग इन चारों अस्पतालों से मरीज के संपर्क में आए डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की सूची तैयार कर रहा है। सभी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे।
डिप्टी सीएमओ डॉ अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना मरीजों को भर्ती कर इलाज करने पर आशियाना स्थित एसकेडी हॉस्पिटल, बर्लिंगटन चौराहे के पास मेडवेल अस्पताल, जानकीपुरम यशोदा अस्पताल, डॉक्टर पूनम आनंद क्लीनिक और महानगर में मंगलम हॉर्ट क्लीनिक को बंद किया गया है। यहां संदिग्ध लगने पर मरीजों की जांच करायी गयी , जिसमें कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
जिसके बाद सीएमओ के आदेश के बाद जिस क्षेत्र में मरीज को रखा गया था उसे बंद कर दिया गया है। सेनेटाइज कराने के साथ अगले 24 घंटे के लिए वो एरिया बंद रहेगा। वहीं मरीज के संपर्क मे आये लोगों की जानकारी मांगी गई है। इसके साथ उनको क्वारेंटाइन में रहने के लिए कहा गया है।












