CBSC की 10 class प्रमोट,12 की परीक्षा टली

0
692





न्यूज । कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने CBSE की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं टाल दी हैं। लंबी चली बैठक के बाद निर्णय लिया गया है कि 10वीं के सभी छात्र प्रमोट किए जाएंगे, जब कि 12वीं की फिलहाल टाल दी गई हैं। इस परीक्षा को लेकर 1 जून को रिव्यू होगा,तब तय किया जाएगा कि क्या करें। परीक्षा होने की स्थिति में छात्रों को 15 दिन इसकी जानकारी दी जाएगी।

आज यह महत्वपूर्ण निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बुधवार दोपहर करीब घंटे भर चली बैठक के बाद लिया गया। बताते चलें इससे पहले कई नेता और राज्य सरकारें CBSE की बोर्ड परीक्षाएं टालने की मांग कर चुके हैं। इनमें दिल्ली और पंजाब भी शामिल हैं।

Previous articleयूपी के एक दर्जन से ज़्यादा IAS कोरोना की चपेट में
Next articleप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना पॉजिटिव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here