लखनऊ। ध्यान दीजिए … लम्बे समय से जबड़ा टेड़ा गया है और उसमें सूजन बनी रहती है। तो सर्तक हो जाना चाहिए.। क्लीनिकल नजरिये देखा जाए तो यह दुर्लभ ओडोंटोजेनिक ट्यूमर का सावधान हो जाइए । यह जबड़ो में जुड़ी एक क्रिटिकल बीमारी हो सकती है, यह दांतों की कोशिकाओं से ट्यूमर हो जाता है। ऐसे में यदि समय पर जांच और इलाज से बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सकता है। यह बात रांची के डॉ. नरेंद्र नाथ सिंह ने
केजीएमयू के ओरल पैथोलॉजी एवं माइक्रोबायोलॉजी विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय सेमिनार को संबोधित करते हुए कही।
कार्यक्रम में डॉ. सुस्मिता सक्सेना ने बताया कि अगर मुंह के अंदर और स्किन पर छाले या लाल चकत्ते निकल आये हैं। तमाम दवा करने के बाद भी दस पंद्रह दिनों में ठीक नहीं हुए है, तो सावधान हो जाना चाहिए।
यह दिक्कत मौखिक एवं पेरिओरल क्षेत्र से संबंधित दुर्लभ त्वचा रोग हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर से मिलकर जरूरी जांच करानी चाहिए। ताकि समय रहते इसे ठीक किया जा सके। इस दौरान केजीएमयू दंत संकाय के डीन डॉ. जीके सिंह समेत अन्य डॉक्टर मौजूद रहे।











